बलरामपुर: पोषण समिति की बैठक में DM ने दिए कड़े निर्देश, ‘C’ ग्रेड अस्वीकार्य

बलरामपुर

बलरामपुर जनपद के जिलाधिकारी विपिन कुमार जैन की अध्यक्षता में देर शाम जिला पोषण समिति की बैठक आयोजित हुई,पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बलरामपुर जनपद के जिलाधिकारी विपिन कुमार जैन की अध्यक्षता में देर शाम जिला पोषण समिति की बैठक आयोजित हुई, जिसमें आंगनबाड़ी केंद्रों के निर्माण और बच्चों के पोषण स्तर में सुधार की विस्तृत समीक्षा की गई।

डीएम ने कुपोषित बच्चों की पहचान और उनके सुधार कार्यों की समीक्षा करते हुए नाराजगी जताई। उन्होंने सभी आंगनबाड़ी केंद्रों पर इन्फैंट वेइंग मशीन और अन्य आवश्यक पोषण उपकरण तुरंत उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। इन उपकरणों की खरीद पंचायत निधि से करने के लिए ग्राम प्रधानों को अपील पत्र भेजा जाएगा।

डीएम ने वीएचएसएनडी सत्रों की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने और प्रभावी निगरानी के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त करने को कहा। उन्होंने सभी अधिकारियों को सक्रियता और समयबद्ध कार्यान्वयन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया ताकि पोषण लक्ष्यों को प्रभावी ढंग से हासिल किया जा सके।

 

 

Voice Of News24