महराजगंज: सतगुर गांव में लो-वोल्टेज समस्या खत्म, 63 केवीए का ट्रांसफार्मर लगा

महराजगंज

महराजगंज जनपद के सदर क्षेत्र के सतगुर गांव (श्रीराम टोला) में बिजली विभाग ने बड़ी राहत दी है।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।


महराजगंज जनपद के सदर क्षेत्र के सतगुर गांव श्रीराम टोला में बिजली विभाग ने बड़ी राहत दी है। क्षेत्र में लो-वोल्टेज की पुरानी समस्या को खत्म करने के लिए, 25 केवीए के पुराने ट्रांसफार्मर को हटाकर अब 63 केवीए का नया ट्रांसफार्मर स्थापित किया गया है।

एक्सईएन ई. चंद्रेश उपाध्याय ने बताया कि बढ़ते लोड को देखते हुए क्षमता बढ़ाना आवश्यक था। नए ट्रांसफार्मर से अब पूरे गांव में निर्बाध और पर्याप्त वोल्टेज पर बिजली आपूर्ति हो सकेगी।

 

 

Voice Of News24