हापुड़ ब्रेकिंग: ब्लैकमेल कर महिला से लाखों रुपए ठगे, FIR दर्ज

हापुड़

हापुड़ जनपद के नगर के मजीदपुरा में एक महिला को ब्लैकमेल कर लाखों रुपए हड़पने का गंभीर मामला सामने आया है। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

हापुड़ जनपद के नगर के मजीदपुरा में एक महिला को ब्लैकमेल कर लाखों रुपए हड़पने का गंभीर मामला सामने आया है। महिला का आरोप है कि दानिश नामक युवक ने 8 महीने तक उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए और इस दौरान उसने उसके निजी फोटो और वीडियो अपने मोबाइल में सुरक्षित कर लिए।

अब आरोपी इन तस्वीरों को वायरल करने की धमकी देकर महिला का शारीरिक और मानसिक उत्पीड़न कर रहा है। पीड़िता ने बताया कि ब्लैकमेलिंग के चलते आरोपी अब तक उससे  लाख रुपए नकद और  हजार रुपए ऑनलाइन माध्यम से ले चुका है।

परेशान होकर महिला ने सदर कोतवाली पुलिस से संपर्क किया, जिसके बाद आरोपी दानिश के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। सदर देवेंद्र सिंह बिष्ट ने बताया कि आरोपी की तलाश जारी है और जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

 

Voice Of News24

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *