
मेरठ

मेरठ जनपद के जलालपुर गांव के प्राइमरी स्कूल में शुक्रवार को मयूर हेल्थ ऑर्गनाइजेशन ट्रस्ट ने एक सम्मान समारोह आयोजित किया।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

मेरठ जनपद के जलालपुर गांव के प्राइमरी स्कूल में शुक्रवार को मयूर हेल्थ ऑर्गनाइजेशन ट्रस्ट ने एक सम्मान समारोह आयोजित किया।
मुख्य अतिथि राहुल प्रधान बीटा और जनता इंटर कॉलेज के प्रबंधक अजीत कुमार ने मेधावी विद्यार्थियों को पाठ्य सामग्री व स्टेशनरी देकर सम्मानित किया। उन्होंने छात्रों को मेहनत कर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
ट्रस्ट के अध्यक्ष ब्रजपाल सिंह ने अतिथियों का सम्मान किया। इस दौरान प्रधानाध्यापक सलीम और कई शिक्षक-शिक्षिकाएं भी मौजूद रहे।
घोसी विधायक सुधाकर सिंह को नेताओं ने दी श्रद्धांजलिhttps://t.co/Z9fxZDQN4q
— Voice of News 24 (@VOfnews24) November 21, 2025







