प्रेमी ने किया शादी से इनकार, महिला ने रचा बेटे के अपहरण का नाटक

मेरठ

मेरठ जनपद के सरधना थाना क्षेत्र के दबथुवा गांव में 10 वर्षीय बच्चे के लापता होने से हड़कंप मच गया था,पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।


मेरठ जनपद के सरधना थाना क्षेत्र के दबथुवा गांव में 10 वर्षीय बच्चे के लापता होने से हड़कंप मच गया था, लेकिन पुलिस जांच में एक चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। बच्चे की मां ने ही अपने प्रेमी से बदला लेने के लिए बेटे के अपहरण का झूठा नाटक रचा था।

महिला का गांव के एक युवक से प्रेम संबंध था और वह उससे शादी करना चाहती थी, लेकिन युवक ने इनकार कर दिया था। बदला लेने की नीयत से महिला ने अपने बेटे को गाजियाबाद में अपने किराएदार के पास भेज दिया और प्रेमी समेत चार लोगों पर अपहरण का आरोप लगा दिया।

पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए बच्चे को गाजियाबाद से सकुशल बरामद कर लिया। कड़ी पूछताछ के बाद महिला ने अपनी साजिश स्वीकार कर ली। आशुतोष कुमार ने बताया कि बच्चे को सुरक्षित बरामद कर लिया गया है, और महिला तथा उसके किराएदार को गिरफ्तार कर लिया गया है।

 

Voice Of News24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.