शर्मनाक घटना: लोक-लाज के डर से नवजात को नाली में डुबाने की कोशिश

महराजगंज

महराजगंज जनपद के संयुक्त अस्पताल में मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।


महराजगंज जनपद के संयुक्त अस्पताल में मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। एक नाबालिग लड़की ने बच्चे को जन्म दिया, जिसके बाद लोक-लाज से आहत उसकी नानी ने नवजात को अस्पताल के बाहर नाली में डुबोकर मारने का प्रयास किया।

वहां मौजूद स्वास्थ्यकर्मियों ने महिला को पकड़ लिया, जिससे नवजात को मारने की कोशिश नाकाम हो गई। हंगामे के बाद पुलिस को सूचना दी गई, जिसने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की। नवजात को तुरंत $\text{SNCU}$ (Sick Newborn Care Unit) में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।

 

 

Voice Of News24

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *