सात फेरे हुए, पति संग नाची,विदाई से पहले करोड़ों के गहने लेकर दुल्हन फुर्र!

बाराबंकी

बाराबंकी में 3 बीघा जमीन गिरवी रखकर लाया था दूल्हे का परिवार हड़कंप मचा, पुलिस जांच में जुटी।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जसंपद से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहाँ शादी की सभी रस्में पूरी होने के बाद दुल्हन विदाई से ठीक पहले घर से कीमती गहने लेकर गायब हो गई।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जसंपद से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहाँ शादी की सभी रस्में पूरी होने के बाद दुल्हन विदाई से ठीक पहले घर से कीमती गहने लेकर गायब हो गई। इस घटना ने पूरे इलाके में हड़कंप मचा दिया है और वर पक्ष को सदमे में डाल दिया है।

शादी की रस्मों के बाद हुआ धोखा

जानकारी के मुताबिक, दुल्हन ने शादी के दौरान सभी रस्में निभाईं। उसने सात फेरे लिए और खुशी-खुशी पति और अन्य रिश्तेदारों के साथ डांस और अन्य समारोहों में भी हिस्सा लिया। दूल्हे के परिवार को जरा भी अंदाजा नहीं था कि जिस बहू का वे स्वागत कर रहे हैं, वह उन्हें इतना बड़ा धोखा देगी।

3 बीघा जमीन गिरवी रखकर जुटाए थे गहने

दूल्हे के परिवार को आर्थिक और भावनात्मक, दोनों तरह का गहरा आघात लगा है। सूत्रों के अनुसार, दुल्हन के लिए ढेर सारा गहना खरीदने के लिए वर पक्ष ने अपनी 3 बीघा कीमती जमीन गिरवी रख दी थी। दुल्हन मौका पाकर, वह सारा कीमती सामान लेकर चंपत हो गई।

जैसे ही विदाई की तैयारी शुरू हुई और दुल्हन अपने कमरे में नहीं मिली, तो पूरे परिवार में अफरा-तफरी मच गई। तलाशी के बाद पता चला कि दुल्हन सभी गहने लेकर गायब हो चुकी है।

 

पुलिस में दर्ज हुई शिकायत

दुल्हन के इस कदम से सदमे में आए दूल्हे और उसके परिजनों ने तत्काल स्थानीय पुलिस स्टेशन में इस संबंध में धोखाधड़ी और गहने चोरी की शिकायत दर्ज कराई है।

पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और दुल्हन की तलाश में जुट गई है। पुलिस अब यह जांच कर रही है कि यह घटना सामान्य पलायन है या किसी सुनियोजित ठगी गिरोह का हिस्सा।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.