कपिलवस्तु विधानसभा को 34.58 करोड़ की सौगात,CM योगी ने 18 विकास परियोजनाओं के लिए दी वित्तीय स्वीकृति, चौड़ीकरण और पुलिया निर्माण पर होगा जोर

सिद्धार्थनगर

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सिद्धार्थनगर जनपद की कपिलवस्तु विधानसभा क्षेत्र के विकास को गति देते हुए सड़क और पुलिया निर्माण की 18 परियोजनाओं के लिए 34.58 करोड़ रुपये की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की है।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सिद्धार्थनगर जनपद की कपिलवस्तु विधानसभा क्षेत्र के विकास को गति देते हुए सड़क और पुलिया निर्माण की 18 परियोजनाओं के लिए 34.58 करोड़ रुपये की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की है। इस धनराशि से क्षेत्र की कनेक्टिविटी को मजबूत किया जाएगा।

सदर विधायक श्याम धनी राही ने बुधवार को अपने कैंप कार्यालय पर आयोजित पत्रकार वार्ता में यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस पैकेज में कई महत्वपूर्ण सड़कों के चौड़ीकरण और लघु सेतुओं के निर्माण को शामिल किया गया है।

प्रमुख परियोजनाओं पर खर्च होंगे करोड़ों

विधायक राही ने बताया कि 34.58 करोड़ रुपये की कुल स्वीकृत राशि में से दो बड़ी परियोजनाएं शामिल हैं:

धौरीकुईया-महदेवा बाजार का चौड़ीकरण: इसके लिए 19.26 करोड़ रुपये की धनराशि स्वीकृत की गई है।

नौगढ़-सोहांस लोटन मार्ग पर लघु सेतु निर्माण: इस पर साढ़े चार करोड़ रुपये (₹4.5 करोड़) की लागत आएगी।

इन प्रमुख परियोजनाओं के अलावा, अन्य 16 सड़क व पुलिया निर्माण कार्यों को भी वित्तीय स्वीकृति मिली है।

ग्रामीण संपर्क मार्गों का होगा नवनिर्माण

विधायक श्याम धनी राही ने कहा, “कपिलवस्तु विधानसभा आबादी के लिहाज से बहुत बड़ा है, लेकिन हम सभी क्षेत्रों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने का काम कर रहे हैं।”

उन्होंने बताया कि कई प्रमुख संपर्क मार्गों का नवनिर्माण किया जाएगा, जिनमें:

उसका मोहाना मार्ग से सुकरौली चौराहे से इस्लामनगर संपर्क मार्ग।

बंसतपुर संपर्क मार्ग।

कसियापुर से सपाटूपुर संपर्क मार्ग

इसके अलावा, उस्का-सोहांस मार्ग से फुलवरिया संपर्क मार्ग, एफएनबीएस मार्ग से महरिया संपर्क मार्ग, ककरही संपर्क मार्ग, एलडी मार्ग से देउरा संपर्क मार्ग और दलदलहा संपर्क मार्ग को भी इस विकास पैकेज में शामिल किया गया है, जिनका शीघ्र ही जीर्णोद्धार किया जाएगा।यह स्वीकृति कपिलवस्तु क्षेत्र में बुनियादी ढांचे को मजबूत करने की दिशा में एक बड़ा कदम मानी जा रही है।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.