मऊ
मऊ जनपद में बढ़ती चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस अधीक्षक इलामारन जी. के निर्देश पर रात में एक विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

मऊ जनपद में बढ़ती चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस अधीक्षक इलामारन जी. के निर्देश पर रात में एक विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। बुधवार देर रात चलाए गए इस अभियान का नेतृत्व सीओ सिटी अंजनी कुमार पांडे ने किया।
सघन चेकिंग के दौरान, सीओ सिटी ने नगर क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर संदिग्ध लोगों और वाहनों की जांच की और साथ ही तैनात पुलिसकर्मियों से अभियान की जानकारी ली। इसी क्रम में, डायल 112 में तैनात एक सिपाही, शैलेश, को एसपी के विशेष चेकिंग अभियान की बिल्कुल भी जानकारी नहीं थी।
ड्यूटी के दौरान अज्ञानता और निर्देशों की अनदेखी को गंभीरता से लेते हुए, सीओ सिटी अंजनी कुमार पांडे ने सिपाही शैलेश के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है और उस पर कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।
सीओ सिटी ने बताया कि यह विशेष अभियान देर रात 2 बजे तक चलाया जा रहा है। इसका मुख्य उद्देश्य संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखना और जिले में कानून व्यवस्था को दुरुस्त बनाए रखना है।
मेरठ: देवरानी से विवाद के बाद देवर ने भाभी को पीटा, घायल महिला थाने पहुंचीhttps://t.co/10SoGoUhpV
— Voice of News 24 (@VOfnews24) November 20, 2025























