महराजगंज: जिलाधिकारी ने किसानों की ‘फार्मर रजिस्ट्री’ का किया औचक निरीक्षण, गौआश्रय स्थल का विस्तार का दिया सुझाव

महराजगंज

महराजगंज जनपद के जिलाधिकारी सन्तोष कुमार शर्मा ने आज ग्राम पंचायत भवन बभनौली बुजुर्ग में किसानों की फार्मर रजिस्ट्री कार्य का औचक निरीक्षण किया। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के जिलाधिकारी सन्तोष कुमार शर्मा ने आज ग्राम पंचायत भवन बभनौली बुजुर्ग में किसानों की फार्मर रजिस्ट्री कार्य का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने किसानों से संवाद करते हुए बताया कि आगामी समय में अधिकांश कृषि योजनाओं, सब्सिडी और खाद-बीज वितरण का लाभ केवल उन्हीं किसानों को मिलेगा जिनकी रजिस्ट्री पूर्ण होगी। इसका उद्देश्य वास्तविक और पात्र किसानों की पहचान सुनिश्चित करना है।

DM ने मौके पर रजिस्ट्री कार्य की गुणवत्ता जाँची और बैजनाथ एवं योगेन्द्र को प्रमाणपत्र भी प्रदान किया। उन्होंने सभी पात्र किसानों से बिना विलंब रजिस्ट्री कराने की अपील की।

इसके अतिरिक्त, जिलाधिकारी ने ग्रामीणों से विशेष मतदाता पुनरीक्षण कार्यक्रम में फॉर्म 6, 7 और 8 भरकर लोकतांत्रिक प्रक्रिया में भागीदारी सुनिश्चित करने का आग्रह किया।

उन्होंने किसानों को पराली न जलाने के लिए प्रेरित किया, क्योंकि इससे मिट्टी की उर्वरक क्षमता और पर्यावरण को नुकसान पहुँचता है।

 

 

 

 

 

Voice Of News24