‘ऑपरेशन सिंदूर’ से बौखलाए आतंकी, कुश्ती में भारत का दबदबा: बृजभूषण सिंह

मेरठ

मेरठ जनपद के भारतीय कुश्ती महासंघ के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह ने शनिवार को मेरठ के दौराला में कहा कि ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद आतंकवादी खौफ में हैं और इसी बौखलाहट में घिनौनी हरकतें कर रहे हैं।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

मेरठ जनपद के भारतीय कुश्ती महासंघ के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह ने शनिवार को मेरठ के दौराला में कहा कि ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद आतंकवादी खौफ में हैं और इसी बौखलाहट में घिनौनी हरकतें कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि भारत ने पहलगाम हमले का मुंहतोड़ जवाब दिया है और देश की सुरक्षा एजेंसियां दोषियों को सख्त सज़ा देंगी।

निकिल अहलावत के सगाई समारोह में पहुँचे बृजभूषण सिंह ने भारतीय कुश्ती में अपने कार्यकाल की भी बात की। उन्होंने दावा किया कि उनके अध्यक्ष बनने के बाद खिलाड़ियों का दबाव कम हुआ, जिससे आज अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भारत का बोलबाला है और नई प्रतिभाएं सामने आ रही हैं।

दौराला में गजेंद्र पहलवान और देवेंद्रपाल सिंह सहित अन्य लोगों ने उनका स्वागत किया।

 

 

Voice Of News24

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *