मऊ: कार की भीषण टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

मऊ

मऊ जनपद के दक्षिण टोला थाना क्षेत्र में पूरा घाट पुल के पास शनिवार दोपहर एक कार और बाइक की आमने-सामने की भीषण टक्कर हो गई।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

मऊ जनपद के दक्षिण टोला थाना क्षेत्र में पूरा घाट पुल के पास शनिवार दोपहर एक कार और बाइक की आमने-सामने की भीषण टक्कर हो गई।

हादसा इतना भयानक था कि बाइक चला रहे दीपक सिंह (30 वर्ष), निवासी रामपुर काँधी (देवलाश), की मौके पर ही मौत हो गई। टक्कर के बाद दीपक सड़क किनारे झाड़ियों में जा गिरे और बाइक के परखच्चे उड़ गए।

घटना होते ही कार चालक मौके से फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और क्षतिग्रस्त कार व बाइक को जब्त कर लिया है। पुलिस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।

 

 

Voice Of News24