महराजगंज में तीन दिवसीय जनपदीय स्काउट गाइड रैली का शुभारंभ

महराजगंज

महराजगंज जनपद के स्काउट्स एंड गाइड्स के तत्वावधान में किसान आदर्श इंटर कॉलेज, बेलवा में तीन दिवसीय जनपदीय स्काउट गाइड रैली का शुभारंभ हुआपूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के स्काउट्स एंड गाइड्स के तत्वावधान में किसान आदर्श इंटर कॉलेज, बेलवा में तीन दिवसीय जनपदीय स्काउट गाइड रैली का शुभारंभ हुआ, जिसका समापन 17 नवंबर 2025 को होगा।

कार्यक्रम का उद्घाटन पिछड़ा आयोग के सदस्य जनार्दन गुप्ता, जिला पंचायत अध्यक्ष रविकांत पटेल और प्रेस क्लब अध्यक्ष अमित त्रिपाठी ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। गाइड्स ने सरस्वती वंदना, स्वागत गीत और देशभक्ति कार्यक्रम प्रस्तुत किए।

जनार्दन गुप्ता ने कहा कि स्काउट गाइड से अनुशासन, कर्तव्य निर्वहन और देश प्रेम की सीख मिलती है। अमित त्रिपाठी ने संस्था की सामाजिक कार्यों और आपदा में सहभागिता की सराहना की।

लीडर ट्रेनर कमिश्नर स्काउट, हरिश्चंद श्रीवास्तव ने “एक भारत श्रेष्ठ भारत” को साकार करने का आह्वान किया। जिला सचिव संजय मिश्र ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया।

इस रैली में 35 विद्यालयों की 60 टीमों से लगभग 1000 स्काउट गाइड ने प्रतिभाग किया।

 

 

Voice Of News24

 

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.