सिद्धार्थनगर: 13 दिसंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत, पारिवारिक विवादों के लिए 12 मामले चिन्हित

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर जनपद राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देश पर सिद्धार्थनगर में आगामी 13 दिसंबर 2025 को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

सिद्धार्थनगर जनपद राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देश पर सिद्धार्थनगर में आगामी 13 दिसंबर 2025 को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा, जो विशेष रूप से पारिवारिक विवादों के निस्तारण पर केंद्रित होगी।

इसी क्रम में, 14 नवंबर 2025 को प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय अखिलेश कुमार पाण्डेय की अध्यक्षता में एक प्री-ट्रायल बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में आगामी लोक अदालत के लिए सुलह-समझौते के आधार पर निपटाए जाने हेतु 12 पारिवारिक वादों को चिन्हित किया गया।

प्रधान न्यायाधीश अखिलेश कुमार पाण्डेय ने लोक अदालत को त्वरित और सुलभ न्याय का प्रभावी माध्यम बताते हुए परामर्शदाताओं और मध्यस्थों से मामलों के निस्तारण में सक्रिय भूमिका निभाने का आग्रह किया।

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव शैलेन्द्र नाथ ने बताया कि चिन्हित मामलों के पक्षकारों को नोटिस जारी कर 13 दिसंबर को लोक अदालत में उनकी उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। लोक अदालत के व्यापक प्रचार-प्रसार के लिए पैरा लीगल वालंटियरों को सार्वजनिक स्थलों पर जागरूकता फैलाने के निर्देश दिए गए हैं ताकि जनभागीदारी बढ़ सके।

 

Voice Of News 24