बिहार
बिहार विधानसभा चुनाव की मतगणना जारी है। मोकामा से जेल में बंद बाहुबली अनंत सिंह और दानापुर से राजद के रीतलाल यादव आगे चल रहे हैं। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बिहार विधानसभा चुनाव की मतगणना जारी है। मोकामा से जेल में बंद बाहुबली अनंत सिंह और दानापुर से राजद के रीतलाल यादव आगे चल रहे हैं। अनंत सिंह के समर्थकों ने जीत की तैयारी शुरू कर दी है।
हालांकि, लालगंज से राजद की शिवानी शुक्ला और ब्रह्मपुर से लोजपा(आर) के हुलास पांडे पीछे चल रहे हैं।
कुल 15 बाहुबली या उनके परिवार के सदस्य मैदान में हैं, जिनमें से 8 NDA और 7 महागठबंधन से हैं। अन्य सीटों पर रुझान इस प्रकार हैं:
आगे चल रहे: तरारी से विशाल प्रशांत, कुचायकोट से आमरेंद्र कुमार, मांझी से रणधीर सिंह, बाढ़ से कर्णवीर सिंह, एकमा से मनोरंजन सिंह, नवादा से विभा देवी, जोकीहाट से जदयू प्रत्याशी।
पीछे चल रहे: रघुनाथपुर से ओसामा (शहाबुद्दीन के बेटे), रुपौली से बीमा भारती, नवीनगर से चेतन आनंद।
‘चाचा नेहरू’ के जन्मदिवस पर ही क्यों मनाया जाता है बाल दिवस? इस रिपोर्ट में पढ़ें 20 नवंबर से 14 नवंबर को बाल दिवस मनाने का कारण?https://t.co/QF7K2gjuY7
— Voice of News 24 (@VOfnews24) November 14, 2025





















