मिर्ज़ापुर: खेसारी लाल यादव ने किए माँ विंध्यवासिनी के दर्शन; बोले- ‘बिहार में बनेगी महागठबंधन की सरकार’

मिर्ज़ापुर

भोजपुरी फिल्मों के लोकप्रिय अभिनेता और गायक खेसारी लाल यादव आज (गुरुवार) मिर्ज़ापुर स्थित विंध्याचल धाम पहुँचे। ।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

भोजपुरी फिल्मों के लोकप्रिय अभिनेता और गायक खेसारी लाल यादव आज (गुरुवार) मिर्ज़ापुर स्थित विंध्याचल धाम पहुँचे। उन्होंने माँ विंध्यवासिनी के दरबार में दर्शन-पूजन किया और आशीर्वाद लिया।

मंदिर से बाहर निकलने के बाद मीडिया से बातचीत के दौरान खेसारी लाल यादव ने बिहार की राजनीति पर भी बयान दिया। उन्होंने दावा किया कि आने वाले समय में बिहार में महागठबंधन की सरकार बनेगी। उनके इस बयान ने राजनीतिक गलियारों में हलचल मचा दी है।

खेसारी लाल यादव के विंध्याचल धाम पहुँचने पर उनके प्रशंसकों की भीड़ उमड़ पड़ी।

 

Voice Of News 24