सिद्धार्थनगर: जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन ने किया शोहरतगढ़ सीएचसी का औचक निरीक्षण

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर जनपद के जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन ने आज गुरुवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी), शोहरतगढ़ का औचक निरीक्षण किया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर जनपद के जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन ने आज गुरुवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी), शोहरतगढ़ का औचक निरीक्षण किया।

जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन ने इस दौरान अस्पताल में उपलब्ध स्वास्थ्य सेवाओं और स्वच्छता व्यवस्था का गहनता से जायजा लिया। उन्होंने ओपीडी, इमरजेंसी वार्ड और दवा वितरण कक्षों का निरीक्षण करते हुए मरीजों से मिल रही सुविधाओं के बारे में जानकारी ली।

निरीक्षण के दौरान, जिलाधिकारी ने अस्पताल में उपस्थित चिकित्सकों और स्वास्थ्य कर्मियों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि मरीजों के इलाज में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और सभी को समय पर गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएँ सुनिश्चित करनी चाहिए।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.