सिद्धार्थनगर : जिलाधिकारी ने किया कस्तूरबा गांधी विद्यालय का औचक निरीक्षण; दो अनुपस्थित कर्मचारियों का वेतन कटा

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर जनपद के जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन ने आज गुरुवार को विकास खंड नौगढ़ स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय, धेनसा का औचक निरीक्षण किया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

सिद्धार्थनगर जनपद के जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन ने आज गुरुवार को विकास खंड नौगढ़ स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय, धेनसा का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने विद्यालय की व्यवस्थाओं, छात्रावास, रसोई और कक्षाओं का गहनता से जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान, उपस्थिति पंजिका में अन्तिमा और नितेष कुमार गुप्ता अनुपस्थित पाए गए। जिलाधिकारी ने अनुशासनहीनता पर नाराजगी व्यक्त करते हुए दोनों कर्मचारियों का एक दिन का वेतन काटने का निर्देश दिया।

डीएम ने कक्षाओं में छात्राओं से संवाद कर पढ़ाई और सुविधाओं की जानकारी ली तथा उन्हें मेहनत से पढ़ने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने रसोईघर में भोजन की गुणवत्ता को मीनू के अनुरूप पाया, लेकिन साफ-सफाई को और बेहतर बनाने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि बालिकाओं को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देना शासन की प्राथमिकता है।

 

Voice Of News 24