महराजगंज: बिना रजिस्टर्ड क्लिनिक पर प्रशासन का शिकंजा,एक क्लिनिक सील

महराजगंज

महराजगंज जनपद के जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा के निर्देश पर नोडल अधिकारी वीरेंद्र आर्या के नेतृत्व में प्रशासनिक टीम ने परतावल क्षेत्र में अवैध रूप से संचालित क्लिनिकों पर औचक निरीक्षण किया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा के निर्देश पर नोडल अधिकारी वीरेंद्र आर्या के नेतृत्व में प्रशासनिक टीम ने परतावल क्षेत्र में अवैध रूप से संचालित क्लिनिकों पर औचक निरीक्षण किया।

टीम ने गोधवल स्थित माही हॉस्पिटल का निरीक्षण किया, जहाँ मरीज तो मिले लेकिन डॉक्टर अनुपस्थित पाए गए। अस्पताल प्रशासन को दस्तावेज़ प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं।

 

इसी क्रम में, श्यामदेउरवा चौराहे से महम्दा रोड पर चल रहे बिना रजिस्टर्ड और बिना बोर्ड वाले एक क्लिनिक को तत्काल सील कर दिया गया।

अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि बिना अनुमति संचालित होने वाले अस्पतालों और क्लिनिकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी, ताकि आमजन को सुरक्षित और प्रमाणित चिकित्सा सुविधाएँ मिल सकें।

 

Voice Of News 24