महराजगंज:जिलाधिकारी की औचक जाँच में दो बीडीओ अनुपस्थित, माँगा स्पष्टीकरण,जनता दर्शन के समय में अन्य कार्य करने पर भी जताई गई नाराज़गी

महराजगंज

महराजगंज जनपद में सुशासन और समयबद्ध कार्य निष्पादन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिलाधिकारी सन्तोष कुमार शर्मा ने आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी खंड विकास अधिकारियों की उपस्थिति की औचक जाँच की।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद में सुशासन और समयबद्ध कार्य निष्पादन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिलाधिकारी सन्तोष कुमार शर्मा ने आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी खंड विकास अधिकारियों की उपस्थिति की औचक जाँच की। यह कदम कई विभागों में विभागाध्यक्षों के समय से कार्यालय न पहुँचने की शिकायतों के बाद उठाया गया है।

दो बीडीओ से स्पष्टीकरण तलब

जाँच के दौरान, परतावल और घुघली के खंड विकास अधिकारी (बीडीओ) अपने कार्यालयों में अनुपस्थित पाए गए। इस पर जिलाधिकारी ने सख्त नाराज़गी व्यक्त करते हुए दोनों अधिकारियों से तत्काल स्पष्टीकरण तलब करने के निर्देश दिए हैं।

जनता दर्शन के समय पर कड़ा निर्देश

वहीं, बीडीओ निचलौल शमा सिंह कार्यालय में न होकर ब्लॉक परिसर में ‘संभावित डुप्लीकेट मतदाता सूची’ का निरीक्षण करते हुए मिलीं। इस पर जिलाधिकारी ने कड़ा निर्देश देते हुए कहा:

“जनता दर्शन के समय में जनता दर्शन का कार्य करें, अन्य कोई कार्य अपरिहार्य स्थिति में हो तभी करें।”

नियमित उपस्थिति और जनसुनवाई पर ज़ोर

जिलाधिकारी सन्तोष कुमार शर्मा ने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप विकास कार्यों के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए अधिकारियों की नियमित उपस्थिति और क्षेत्रीय भ्रमण अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी भी स्थिति में लापरवाही या गैरहाजिरी स्वीकार्य नहीं होगी।

जिलाधिकारी के प्रमुख निर्देश

जनता दर्शन: सभी बीडीओ प्रतिदिन प्रातः 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक “जनता दर्शन” में हर हाल में उपस्थित रहें।

शिकायत निस्तारण: जनता की शिकायतों का समयबद्ध, पारदर्शी और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।

अधीनस्थों की उपस्थिति: अधिकारी स्वयं समय पर उपस्थित हों और यह सुनिश्चित करें कि उनके अधीनस्थ कर्मचारी भी अपने कार्यस्थल पर समय पर मौजूद रहें। ग्राम स्तर तक योजनाओं की प्रगति और क्रियान्वयन की सतत समीक्षा सुनिश्चित करें।

जिलाधिकारी ने चेतावनी दी कि भविष्य में उपस्थिति या कार्य निष्पादन में लापरवाही पाए जाने पर कठोर प्रशासनिक कार्यवाही की जाएगी।

ज्ञात हो कि जिलाधिकारी ने इससे पूर्व 30 अक्टूबर को भी सभी एसडीएम और जिलास्तरीय अधिकारियों की उपस्थिति की जाँच वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से की थी। जिलाधिकारी के इस सक्रिय रुख से जिले के अधिकारियों और कर्मचारियों में हड़कंप की स्थिति है।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.