मेरठ: सफायर ग्रांड होटल पर अवैध निर्माण का आरोप; निवासियों ने सीएम से कार्रवाई की मांग

मेरठ

मेरठ जनपद के ट्रांसपोर्ट नगर थाना क्षेत्र स्थित वेदव्यास पुरी में दि सफायर ग्रांड होटल के खिलाफ अंसल सुशांत सिटी के निवासियों ने मोर्चा खोल दिया है।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।


मेरठ जनपद के ट्रांसपोर्ट नगर थाना क्षेत्र स्थित वेदव्यास पुरी में दि सफायर ग्रांड होटल के खिलाफ अंसल सुशांत सिटी के निवासियों ने मोर्चा खोल दिया है। कॉलोनीवासियों ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर होटल प्रबंधन और मेरठ विकास प्राधिकरण (एमडीए) के कर्मचारियों पर मिलीभगत का गंभीर आरोप लगाया है।

निवासियों का दावा है कि होटल मालिक ने आवासीय क्षेत्र में नियमों के विरुद्ध अवैध निर्माण कराया है और सामुदायिक केंद्र पर भी कब्जा कर लिया है। उनकी मुख्य शिकायतें शादियों के दौरान सड़क पर अवैध टेंट और पार्किंग से होने वाला भीषण जाम, तथा देर रात तक बजने वाले डीजे से ध्वनि प्रदूषण हैं।

स्थानीय लोगों ने सीएम से अवैध गतिविधियों पर तत्काल रोक लगाने, सामुदायिक केंद्र को मुक्त कराने और होटल निर्माण की जांच कर दोषियों पर कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है। निवासियों को अब प्रशासनिक हस्तक्षेप का इंतजार है।

 

 

Voice Of News24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.