मेरठ
मेरठ जनपद के रेंज में महिलाओं और आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए “ऑपरेशन ब्लैक कैट” अभियान शुरू किया गया है। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

मेरठ जनपद के रेंज में महिलाओं और आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए “ऑपरेशन ब्लैक कैट” अभियान शुरू किया गया है। डीआईजी कलानिधि नैथानी के आदेश पर, बुधवार से पुलिस ने काले शीशे (टिंटेड ग्लास) वाले वाहनों के खिलाफ सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है।
डीआईजी ने बताया कि ऐसे वाहन कानून व्यवस्था और सुरक्षा के लिए खतरा पैदा करते हैं, जिनका उपयोग आपराधिक गतिविधियों में हो सकता है।
अभियान के तहत, सभी थानों और ट्रैफिक पुलिस को काले शीशे वाली गाड़ियों की सघन जांच और तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। डीआईजी नैथानी ने स्पष्ट किया कि नियम तोड़ने वाली गाड़ियों को मौके पर ही जब्त किया जाएगा और वाहन मालिक के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। इस अभियान का उद्देश्य सुरक्षा और यातायात अनुशासन दोनों को मजबूत करना है।
2027 चुनाव में ‘राष्ट्रवादी नवनिर्माण दल’ अकेले लड़ेगा: श्रीकांत त्यागीhttps://t.co/QQjcWWuEI9
— Voice of News 24 (@VOfnews24) November 12, 2025























