सिद्धार्थनगर:मामूली विवाद बना जानलेवा,सड़क किनारे बाइक खड़ी करने पर कुदाल और डंडों से हमला, युवक गंभीर रूप से घायल

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर जनपद में सड़क किनारे मोटरसाइकिल खड़ी करने जैसे एक मामूली विवाद ने शुक्रवार को जानलेवा हमला का रूप ले लिया। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर जनपद में सड़क किनारे मोटरसाइकिल खड़ी करने जैसे एक मामूली विवाद ने शुक्रवार को जानलेवा हमला का रूप ले लिया। आरोपियों ने युवक पर कुदाल और डंडों से हमला कर दिया, जिससे पीड़ित को सिर, हाथ और पैरों में गंभीर चोटें आई हैं।

दतरंगबा तेतरी में हुई वारदात

जानकारी के अनुसार बताते चले की यह सनसनीखेज घटना 7 नवंबर 2025 की सुबह करीब 9 बजे सिद्धार्थनगर कोतवाली क्षेत्र के दतरंगबा तेतरी में हुई। पीड़ित अख्तर हुसैन किसी निजी काम से वहाँ आए थे और उन्होंने अपनी मोटरसाइकिल मुख्य सड़क के किनारे खड़ी की थी।

पीड़ित द्वारा कोतवाली में दी गई तहरीर के अनुसार, इसी दौरान संजय साहनी पुत्र प्रकाश और बुदधेश पुत्र कृष्णा सहानी नामक दो व्यक्तियों ने सड़क पर गाड़ी खड़ी करने को लेकर उनसे कहासुनी शुरू कर दी।

कुदाल और डंडों से किया वार

आरोप है कि मामूली कहासुनी जल्द ही गाली-गलौज और हाथापाई में बदल गई, और दोनों आरोपियों ने अचानक अख्तर हुसैन पर कुदाल और डंडों से अंधाधुंध हमला कर दिया। इस बर्बर हमले में अख्तर हुसैन को सिर, हाथ और पैरों में गंभीर चोटें आईं और वह लहूलुहान होकर वहीं जमीन पर गिर पड़े।

घायल अख्तर हुसैन को तत्काल स्थानीय लोगों की मदद से माधव प्रसाद मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया, जहाँ उनका इलाज चल रहा है। डॉक्टरों की टीम उनकी स्थिति पर लगातार निगरानी रखे हुए है।

पुलिस ने शुरू की जांच

घटना के बाद पीड़ित ने सिद्धार्थनगर कोतवाली पहुंचकर दोनों आरोपियों के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई है और उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

सिद्धार्थनगर के थाना प्रभारी दुर्गा प्रसाद ने इस संबंध में बताया कि उन्हें तहरीर मिल गई है। पुलिस टीम को घटनास्थल पर जांच-पड़ताल और साक्ष्य संकलन धाराओं में मुकदमा दर्ज कर की कानूनी कार्रवाई

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.