सिद्धार्थनगर: मिश्रौलिया के जोकइला गांव से 16 वर्षीय किशोरी लापता, पिता की तहरीर पर युवक और उसकी पत्नी के खिलाफ मुकदमा दर्ज

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर जनपद के मिश्रौलिया थाना क्षेत्र अंतर्गत जोकइला गांव में एक 16 वर्षीय किशोरी के संदिग्ध परिस्थितियों में लापता होने का मामला सामने आया है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर जनपद के मिश्रौलिया थाना क्षेत्र अंतर्गत जोकइला गांव में एक 16 वर्षीय किशोरी के संदिग्ध परिस्थितियों में लापता होने का मामला सामने आया है। इस घटना को लेकर पीड़ित पिता की तहरीर पर पुलिस ने एक युवक और उसकी पत्नी के खिलाफ बहला-फुसलाकर भगाने और सहयोग करने के आरोप में गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

पिता ने लगाया सहयोग करने का आरोप
पुलिस को दी गई शिकायत में किशोरी के पिता ने बताया कि उनकी नाबालिग बेटी अचानक घर से लापता हो गई है। काफी तलाशने के बाद भी उसका कोई सुराग नहीं लगा। पिता का आरोप है कि गांव के ही एक युवक और उसकी पत्नी ने साजिश के तहत उनकी बेटी को बहला-फुसलाकर भगाने में मदद की है।

पुलिस ने दर्ज किया केस, तलाश जारी
मामले की गंभीरता को देखते हुए मिश्रौलिया थाना पुलिस ने नामजद आरोपियों के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि किशोरी की बरामदगी के लिए टीमें गठित कर दी गई हैं तथा साक्ष्यों के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.

The specified slider does not exist.