सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर जनपद के त्रिलोकपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत दुष्कर्म के एक मामले में लंबे समय से वांछित चल रहे फरार आरोपी को पुलिस ने गुरुवार को एक बड़ी कार्रवाई के तहत गिरफ्तार कर लिया है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर जनपद के त्रिलोकपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत दुष्कर्म के एक मामले में लंबे समय से वांछित चल रहे फरार आरोपी को पुलिस ने गुरुवार को एक बड़ी कार्रवाई के तहत गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस टीम ने आरोपी को सिंगारजोत-बलरामपुर बॉर्डर के पास से घेराबंदी कर दबोचा।
बॉर्डर क्षेत्र से पुलिस ने की धरपकड़
थानाध्यक्ष त्रिलोकपुर ने जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी सुनील विश्वकर्मा पर पीड़िता की शिकायत पर दुष्कर्म और संबंधित गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था। घटना के बाद से ही आरोपी लगातार अपनी लोकेशन बदलकर फरार चल रहा था। पुलिस और सर्विलांस टीम उसकी तलाश में जुटी हुई थी। गुरुवार को सटीक मुखबिर की सूचना मिलने पर पुलिस ने सिंगारजोत और बलरामपुर बॉर्डर के पास दबिश दी और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
न्यायालय में पेश कर भेजा गया जेल
गिरफ्तारी के बाद पुलिस आरोपी को थाने ले आई, जहां आवश्यक विधिक औपचारिकताएं पूरी करने के बाद उसे सक्षम न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। अदालत के आदेश पर आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि महिला सुरक्षा और ऐसे गंभीर अपराधों में संलिप्त अपराधियों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
बुलंदशहर: चीनी झालरों के आगे फीकी पड़ी दीयों की लौ, दानपुर में मिट्टी के दीये बनाकर गांव-गांव घूमने को मजबूर प्रजापति समाज
https://t.co/L9x2hVDuQn
— Voice of News 24 (@VOfnews24) November 5, 2026












