सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर जनपद की शोहरतगढ़ थाना पुलिस ने गुरुवार को एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए नाबालिग लड़की से दुष्कर्म के मामले में वांछित चल रहे फरार आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर जनपद की शोहरतगढ़ थाना पुलिस ने गुरुवार को एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए नाबालिग लड़की से दुष्कर्म के मामले में वांछित चल रहे फरार आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए अभियुक्त को पुलिस ने आवश्यक कागजी कार्रवाई पूरी करने के बाद अदालत में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
पुलिस ने दबिश देकर दबोचा
थानाध्यक्ष शोहरतगढ़ ने बताया कि पीड़िता के परिजनों की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट और दुष्कर्म सहित संबंधित गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था। घटना के बाद से ही आरोपी लगातार फरार चल रहा था और अपनी गिरफ्तारी से बचने के लिए ठिकाने बदल रहा था। पुलिस टीम ने सटीक मुखबिर की सूचना और डिजिटल सर्विलांस की मदद से घेराबंदी कर आरोपी को धर दबोचा।
कानूनी प्रक्रिया पूरी कर भेजा जेल
गिरफ्तारी के बाद पुलिस आरोपी को थाने लाई, जहां वैधानिक प्रक्रिया पूरी करते हुए उसे सक्षम न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया। पुलिस का कहना है कि महिला एवं बाल अपराध से जुड़े मामलों में सख्त से सख्त कार्रवाई की जा रही है और ऐसे अपराधियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।
बुलंदशहर: चीनी झालरों के आगे फीकी पड़ी दीयों की लौ, दानपुर में मिट्टी के दीये बनाकर गांव-गांव घूमने को मजबूर प्रजापति समाज
https://t.co/L9x2hVDuQn
— Voice of News 24 (@VOfnews24) November 5, 2026












