मऊ: यूपी बोर्ड परीक्षा 2027 के केंद्र निर्धारण की प्रक्रिया शुरू, डीएम ने एसडीएम को दिए स्थलीय भौतिक सत्यापन के निर्देश

मऊ

मऊ: जनपद में यूपी बोर्ड हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा-2027 को पारदर्शी एवं नकलविहीन ढंग से संपन्न कराने के लिए केंद्र निर्धारण की प्रक्रिया आधिकारिक रूप से शुरू हो गई है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

मऊ: जनपद में यूपी बोर्ड हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा-2027 को पारदर्शी एवं नकलविहीन ढंग से संपन्न कराने के लिए केंद्र निर्धारण की प्रक्रिया आधिकारिक रूप से शुरू हो गई है। बुधवार देर शाम कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी आनंद वर्द्धन की अध्यक्षता में जिला स्तरीय समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई।

मानकों की जांच के लिए स्थलीय निरीक्षण का आदेश

बैठक में जिलाधिकारी ने माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा निर्धारित मानकों के अनुरूप ही परीक्षा केंद्रों का चयन करने के कड़े निर्देश दिए। उन्होंने जिले के सभी उपजिलाधिकारियों और विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे प्रस्तावित केंद्रों का स्वयं स्थलीय निरीक्षण और भौतिक सत्यापन करें। डीएम ने स्पष्ट किया कि विद्यालयों में सीसीटीवी कैमरे, वॉइस रिकॉर्डर, बाउंड्री वॉल, पेयजल, शौचालय और पहुंच मार्ग जैसी मूलभूत सुविधाओं की गहनता से जांच की जाए।

लापरवाही बरतने पर होगी सख्त कार्रवाई

जिलाधिकारी आनंद वर्द्धन ने चेतावनी दी कि केंद्र निर्धारण में किसी भी प्रकार की शिथिलता या गड़बड़ी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। मानकों पर खरे न उतरने वाले या दागी छवि वाले विद्यालयों को केंद्र की सूची से बाहर रखा जाएगा, ताकि छात्र-छात्राओं को सुगम वातावरण में परीक्षा देने का अवसर मिल सके।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.

The specified slider does not exist.