सिद्धार्थनगर
सिद्धार्थनगर जनपद के इटवा बिस्कोहर मार्ग पर शुक्रवार देर शाम एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर जनपद के इटवा बिस्कोहर मार्ग पर शुक्रवार देर शाम एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। देवीपाटन मंदिर के दर्शन कर गोरखपुर लौट रहे श्रद्धालुओं से भरी एक अल्टो कार, पेड़ारी गांव के पास अनियंत्रित होकर एक पुलिया से नीचे पानी भरे गड्ढे में जा गिरी। कार में सवार दो महिलाओं समेत सभी पाँच लोगों को मामूली चोटें आईं, लेकिन वे बाल-बाल बच गए।
स्थानीय लोगों की तत्परता ने बचाई जान
जानकारी के अनुसार बताते चले की गोरखपुर निवासी केके श्रीवास्तव, कुमुद श्रीवास्तव, कौशल किशोर श्रीवास्तव, राजेश और कंचन श्रीवास्तव देवीपाटन मंदिर से दर्शन कर वापस लौट रहे थे। बिस्कोहर-इटवा मार्ग पर पेंडारी गांव के मोड़ पर कार चालक को झपकी आने के कारण कार अनियंत्रित हो गई और पुलिया से नीचे गहरे पानी में जा गिरी।
हादसा देखते ही स्थानीय निवासियों ने तत्काल तत्परता दिखाते हुए मोर्चा संभाला। उन्होंने तुरंत पानी में गिरी कार से सभी पाँच श्रद्धालुओं को सुरक्षित बाहर निकाला। उन्हें हल्की चोटें आईं, जिन्हें निजी अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।
हापुड़: नाबालिग से दुष्कर्म मामले में दोषी को 10 साल की कैदhttps://t.co/SakAvaTVup
— Voice of News 24 (@VOfnews24) November 8, 2025























