बहराइच: युवक पर चाकू से जानलेवा हमला,युवक को गंभीर हालत में लखनऊ रेफर

बहराइच

बहराइच जनपद के कैसरगंज इलाके में शुक्रवार देर शाम एक 30 वर्षीय युवक पर चाकू से जानलेवा हमला किया गया। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बहराइच जनपद के कैसरगंज इलाके में शुक्रवार देर शाम एक 30 वर्षीय युवक पर चाकू से जानलेवा हमला किया गया। बाइक सवार एक अज्ञात हमलावर ने वारदात को अंजाम दिया और मौके से फरार हो गया। हमले में गंभीर रूप से घायल युवक को प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत देखते हुए लखनऊ रेफर कर दिया गया है।

वारदात: पता पूछने के बहाने किया वार

घटना कैसरगंज थाना क्षेत्र के कंदेला मुरकुट्टी ग्राम में परमहंस डिग्री कॉलेज के पास हुई। घायल युवक की पहचान मोनिश पुत्र मोहम्मद अख्तर (30) के रूप में हुई है, जो अपनी बाइक के पास खड़ा था।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, इसी दौरान दूसरी बाइक पर सवार एक अज्ञात युवक मोनिश के पास आया और पता पूछने के बहाने उससे बात करने लगा। मोनिश कुछ समझ पाता, इससे पहले ही हमलावर ने उस पर चाकू से ताबड़तोड़ वार कर दिया और तेजी से बाइक पर बैठकर भाग निकला।

सीने और पेट पर गहरे घाव, लखनऊ रेफर

चाकू के वार से मोनिश के सीने और पेट पर गंभीर घाव हो गए। उसकी चीख सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और उसे तुरंत घायल अवस्था में बहराइच मेडिकल कॉलेज ले जाया गया।

वहां चिकित्सकों ने उसकी नाज़ुक हालत को देखते हुए, उसे उच्च स्तरीय इलाज के लिए तत्काल लखनऊ मेडिकल कॉलेज (केजीएएमयू) रेफर कर दिया।

पुलिस ने शुरू की जांच

इस सनसनीखेज वारदात की सूचना मिलते ही कैसरगंज थाना पुलिस ने मामले का संज्ञान लिया। पुलिस ने अज्ञात हमलावर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और उसकी तलाश में जांच शुरू कर दी है।

पुलिस घटना के कारणों का पता लगाने और हमलावर की गिरफ्तारी के लिए आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है। इलाके में इस हमले के बाद दहशत का माहौल है।

 

 

 

Voice Of News24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.