मऊ में अराजक तत्वों ने फिर तोड़ी ‘डीह बाबा’ की मूर्ति, ग्रामीणों में भारी आक्रोश; पुलिस ने दिया 24 घंटे का अल्टीमेटम

मऊ

मऊ जनपद में अराजक तत्वों का दुस्साहस थमने का नाम नहीं ले रहा है। सरायलखंसी थाना क्षेत्र के अलीनगर गांव में देर रात ग्राम देवता (डीह बाबा) की मूर्ति को तोड़ दिया गया। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

मऊ जनपद में अराजक तत्वों का दुस्साहस थमने का नाम नहीं ले रहा है। सरायलखंसी थाना क्षेत्र के अलीनगर गांव में देर रात ग्राम देवता (डीह बाबा) की मूर्ति को तोड़ दिया गया। यह एक महीने के भीतर दूसरी बार है जब इस तरह की घटना को अंजाम दिया गया है, जिससे ग्रामीणों में भारी आक्रोश व्याप्त है।

एक महीने में दूसरी घटना
मूर्ति तोड़े जाने की खबर सुबह होते ही पूरे गांव में आग की तरह फैल गई। देखते ही देखते बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जमा हो गए और विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। ग्रामीणों ने घटना पर गहरा गुस्सा व्यक्त करते हुए इसे धार्मिक भावनाओं को आहत करने का जानबूझकर किया गया कृत्य बताया।

ग्रामीणों का कहना है कि एक ही महीने में दूसरी बार हुई इस घटना ने पुलिस-प्रशासन की सक्रियता पर सवाल खड़ा कर दिया है।

पुलिस ने दिया 24 घंटे का आश्वासन
विरोध प्रदर्शन की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस अधिकारियों ने आक्रोशित ग्रामीणों को शांत करने का प्रयास किया और उन्हें 24 घंटे के भीतर आरोपियों की गिरफ्तारी का आश्वासन दिया। पुलिस के इस आश्वासन के बाद ही ग्रामीण शांत हुए और उन्होंने अपना प्रदर्शन समाप्त किया।

गिरफ्तारी न होने पर आंदोलन की चेतावनी
हालांकि, ग्रामीणों ने पुलिस को स्पष्ट चेतावनी दी है। उनका कहना है कि यदि 24 घंटे के अंदर अराजक तत्वों की गिरफ्तारी नहीं की गई तो वे आंदोलन करने को मजबूर होंगे। ग्रामीणों ने मांग की है कि ऐसे कृत्य करने वालों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में कोई ऐसी घटना न दोहराए। फिलहाल, पुलिस ने अज्ञात अराजक तत्वों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

 

 

Voice Of News24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.