महराजगंज:परतावल सीएचसी पर आशाओं का ‘7वें दिन’ धरना जारी, वैक्सीन बॉक्स रोककर जताया विरोध

परतावल

महराजगंज जनपद के परतावल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर आशा कार्यकर्ताओं का अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन आज, कथित तौर पर 7वें दिन भी जारी रहा।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महाराजगंज जनपद के परतावल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर आशा कार्यकर्ताओं का अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन आज, कथित तौर पर 7वें दिन भी जारी रहा। अपनी लंबित मांगों को लेकर आंदोलन कर रही आशा कार्यकर्ताओं ने विरोध जताते हुए आज वैक्सीन बॉक्स को रोक दिया, जिससे स्वास्थ्य सेवाओं पर असर पड़ा।

वैक्सीन बॉक्स रोककर जताया कड़ा विरोध

मिली जानकारी के अनुसार, सुबह सीएचसी पर टीकाकरण के लिए आए वैक्सीन बॉक्स को आशा कार्यकर्ताओं ने रोक दिया। प्रदर्शनकारी आशाएं सीएचसी के मुख्य द्वार पर बैठी रहीं और सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की। उनके इस कदम से अस्पताल में सामान्य मरीजों और अन्य स्वास्थ्य कार्यों में बाधा उत्पन्न हुई। हालांकि, आशा कार्यकर्ताओं ने आपातकालीन सेवाओं को चालू रखा है।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.