महराजगंज : फरेंदा सीएचसी में ड्यूटी कर रही कुर्सी, चिकित्सक महोदया कहीं और फ़रमा रहीं आराम, घंटों तड़फते रहें मरीज़

महराजगंज

महराजगंज जनपद के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फरेंदा की स्वास्थ्य व्यवस्थाएँ इस समय चरमराई हुई हैं।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट


महराजगंज जनपद के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फरेंदा की स्वास्थ्य व्यवस्थाएँ इस समय चरमराई हुई हैं, जिसका खामियाजा आम मरीजों को भुगतना पड़ रहा है। अस्पताल का हाल इतना दयनीय है कि इलाज के लिए मरीज घंटों से इंतजार करने को मजबूर हैं।

अस्पताल में महिला चिकित्सक का कोई पता नहीं है, जिसके चलते विशेषकर ग्रामीण महिला मरीजों को पुरुष डॉक्टरों से अपनी समस्याएँ बताने में भारी संकोच और परेशानी हो रही है।

क्षेत्रीय लोगों का स्पष्ट आरोप है कि सीएचसी की इस घोर लापरवाही के लिए अस्पताल प्रशासन से लेकर जिला स्वास्थ्य प्रशासन तक जिम्मेदार है। फरेंदा में स्वास्थ्य सेवाओं की यह दयनीय स्थिति जिला प्रशासन की उदासीनता को उजागर करती है।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.