बलरामपुर: राष्ट्रीय एकता दिवस पर अपर पुलिस अधीक्षक ने दिलाई एकता की शपथ,अखंडता का लिया संकल्प

बलरामपुर

बलरामपुर जनपद में आज राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर और लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के शुभ मौके पर, पुलिस कार्यालय बलरामपुर में एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

बलरामपुर जनपद में आज राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर और लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के शुभ मौके पर, पुलिस कार्यालय बलरामपुर में एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया।

इस कार्यक्रम में अपर पुलिस अधीक्षक (ASP) विशाल पाण्डेय ने पुलिस कार्यालय के समस्त अधिकारी/कर्मचारियों को राष्ट्र की एकता, अखण्डता एवं सुरक्षा को अक्षुण्ण रखने हेतु राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाई।

ASP पाण्डेय ने अपने संबोधन में कहा कि सरदार पटेल अपनी दूरदर्शिता, संगठन कौशल एवं दृढ़ संकल्प के लिए पूरी दुनिया में जाने जाते हैं। उन्होंने देश को एकता के सूत्र में पिरोने का ऐतिहासिक कार्य किया, जिसके कारण उन्हें भारतीय रियासतों के एकीकरण का श्रेय दिया जाता है।

इस अवसर पर सभी अधिकारी/कर्मचारियों ने सरदार पटेल के आदर्शों को आत्मसात करते हुए राष्ट्र की एकता, अखंडता और भाईचारे की भावना को बनाए रखने का संकल्प लिया

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.