महराजगंज:राष्ट्रीय एकता दिवस: ठूठीबारी में ‘रन फॉर यूनिटी’, पुलिस और SSB ने दिया एकता का संदेश,युवाओं ने भी लिया बढ़-चढ़कर हिस्सा

महराजगंज

महराजगंज जनपद भारत के लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर शुक्रवार को ठूठीबारी क्षेत्र में ‘रन फॉर यूनिटी’ कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

महराजगंज जनपद भारत के लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर शुक्रवार को ठूठीबारी क्षेत्र में ‘रन फॉर यूनिटी’ कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कोतवाली पुलिस और एसएसबी (SSB) की संयुक्त पहल पर यह एकता दौड़ इंडो-नेपाल सीमा के नो मैंस लैंड से शुरू हुई और कोतवाली परिसर तक निकाली गई।

इस दौरान प्रभारी कोतवाल महेंद्र मिश्रा, एसएसआई प्रणव कुमार ओझा, एसआई दिनेश कुमार सहित पूरी पुलिस टीम और एसएसबी इंस्पेक्टर अभय यादव के नेतृत्व में जवानों ने सक्रिय भागीदारी निभाई।

‘रन फॉर यूनिटी’ के माध्यम से राष्ट्र की एकता, अखंडता और सामूहिक जिम्मेदारी के भाव को जन-जन तक पहुँचाया गया। दौड़ में कस्बे के अनेक युवा भी शामिल हुए और ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ के नारे गूंजते रहे। नागरिकों ने सड़क किनारे खड़े होकर उत्साहवर्धन किया, और पुलिस तथा एसएसबी की इस पहल की सराहना।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.