बृजमनगंज: सफाईकर्मी का शव घर में फंदे से लटकता मिला, संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, पुलिस जांच में जुटी

बृजमनगंज (महाराजगंज)

महराजगंज जनपद के बृजमनगंज थाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह एक सफाईकर्मी का शव उसके घर में संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटकता मिला।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट 

महराजगंज जनपद के बृजमनगंज थाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह एक सफाईकर्मी का शव उसके घर में संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटकता मिला। घटना की सूचना सुबह करीब 6 बजे पुलिस को दी गई, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुँचकर आवश्यक विधिक कार्यवाही में जुट गई है।

घरेलू विवाद और नशे की आशंका

मृतक की पहचान सुनील (32 वर्ष) पुत्र रमेश के रूप में हुई है, जो लेहरा मंदिर के पास परिवार के साथ रहता था। जानकारी के अनुसार, सुनील मंगलवार सुबह लगभग 4:30 बजे घर लौटा और उसके बाद उसने अपने आवास में माँ की साड़ी से फंदा बनाकर पंखे से लटक गया।

परिजनों द्वारा तुरंत फंदे से उतारकर सीएचसी बनकटी ले जाया गया, जहाँ डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने शुरू की विधिक कार्यवाही

थानाध्यक्ष सत्य प्रकाश सिंह ने बताया कि मृतक सुनील मिल कॉलोनी, रुदलपुर (थाना फरेंदा) का निवासी था और लेहरा मंदिर के पास सफाई का कार्य करता था। सूत्रों के अनुसार, मृतक नशे का आदी था और उसकी पत्नी भी उसे छोड़कर चली गई थी।

पुलिस ने शव का पंचायतनामा कर पोस्टमार्टम सहित अन्य विधिक कार्यवाही शुरू कर दी है। पुलिस आत्महत्या के कारणों की गहनता से जांच कर रही है।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.