महराजगंज: संदिग्ध परिस्थितियों में किशोरी की मौत, पुलिस जांच में जुटी

महराजगंज

महराजगंज जनपद में आज शुक्रवार शाम करीब 6:00 बजे संदिग्ध परिस्थितियों में एक किशोरी की मौत हो गई।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट 

 

महराजगंज जनपद में आज शुक्रवार शाम करीब 6:00 बजे संदिग्ध परिस्थितियों में एक किशोरी की मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों ने आनन-फानन में किशोरी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र निचलौल पहुंचाया।वहां डॉक्टरों ने प्राथमिक जांच के बाद किशोरी को मृत घोषित कर दिया।

जानकारी के अनुसार बताते चले की मृतका की पहचान किरन प्रजापति (14) पुत्री अनिल प्रजापति के रूप में हुई है, जो ठूठीबारी कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम सभा बोदना की निवासी बताई जा रही है।

सूचना मिलने पर ठूठीबारी कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में ले लिया। पुलिस किशोरी की मौत के कारणों की जांच में जुट गई है और खबर लिखे जाने तक अग्रिम कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

 

Voice Of News 24