मऊ: मिशन शक्ति के तहत कक्षा 8 की छात्रा अनुष्का बनीं एक दिन की CDO

मऊ

मऊ जनपद के महिला सशक्तिकरण अभियान ‘मिशन शक्ति फेज 5’ के तहत शुक्रवार को मऊ में एक अनूठी पहल की गई। कक्षा 8 की छात्रा अनुष्का को सांकेतिक रूप से एक दिन के लिए मुख्य विकास अधिकारी (CDO) बनाया गया। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट


मऊ जनपद के महिला सशक्तिकरण अभियान ‘मिशन शक्ति फेज 5’ के तहत शुक्रवार को मऊ में एक अनूठी पहल की गई। कक्षा 8 की छात्रा अनुष्का को सांकेतिक रूप से एक दिन के लिए मुख्य विकास अधिकारी (CDO) बनाया गया।

विकास भवन पहुंचने पर मौजूदा CDO प्रशांत नागर ने फूलों की माला पहनाकर अनुष्का का स्वागत किया और उन्हें कुर्सी पर बैठाकर अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कराई।

कार्यों की समीक्षा:

एक दिन की CDO बनी अनुष्का ने विकास भवन में चल रहे विभिन्न कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को शिकायत निस्तारण में तेजी लाने और सुधार करने के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने विशेष रूप से कहा कि “सड़कें बननी चाहिए और नालियां साफ़ होनी चाहिए।”

मिशन शक्ति का उद्देश्य:

CDO प्रशांत नागर ने बताया कि यह पहल जिलाधिकारी प्रवीण मिश्र और पुलिस अधीक्षक इलामारन जी के मार्गदर्शन में हो रहे मिशन शक्ति फेज 5 का हिस्सा है। इसका उद्देश्य महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षा, आत्मनिर्भरता और सरकारी योजनाओं के प्रति जागरूक करना है।

अनुष्का ने अपने अनुभव को साझा करते हुए इस पहल को महिलाओं की सुरक्षा और जागरूकता के लिए सराहनीय कदम बताया।

 

 

Voice Of News24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.