छत्तीसगढ़ में नक्सल मोर्चे पर ऐतिहासिक सफलता, बस्तर में 170 नक्सलियों का आत्मसमर्पण,अमित शाह ने कहा नक्सल मुक्त हो रहा बस्तर

ब्यूरो रिपोर्ट

छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद के खिलाफ चल रहे अभियान में सुरक्षाबलों को गुरुवार को अब तक की सबसे बड़ी सफलता मिली है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद के खिलाफ चल रहे अभियान में सुरक्षाबलों को गुरुवार को अब तक की सबसे बड़ी सफलता मिली है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सोशल मीडिया साइट पर पोस्ट कर इस बात की जानकारी दी कि बस्तर क्षेत्र में कुल 170 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण कर दिया है।

गृह मंत्री शाह ने इस घटना को बड़ी उपलब्धि बताते हुए कहा कि यह इस बात का प्रमाण है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार द्वारा इस समस्या को समाप्त करने के अथक प्रयासों के कारण नक्सलवाद अब अपनी अंतिम साँसें ले रहा है।

 

बड़ी संख्या में नक्सलियों के आत्मसमर्पण को केंद्र और राज्य सरकार की समर्पण नीतियों और सुरक्षाबलों के प्रभावी दबाव का नतीजा माना जा रहा है। इस सफलता को नक्सल फ्रंट पर एक ऐतिहासिक मोड़ के रूप में देखा जा रहा है।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.