बलरामपुर: चोरी किये माल के साथ आरोपी युवक गिरफ्तार

बलरामपुर

बलरामपुर जनपद के पुलिस अधीक्षक विकास कुमार के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक विशाल पाण्डेय और क्षेत्राधिकारी उतरौला राघवेन्द्र सिंह के पर्यवेक्षण चोरी के मामले में सफलता मिली है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

बलरामपुर जनपद के पुलिस अधीक्षक विकास कुमार के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक विशाल पाण्डेय और क्षेत्राधिकारी उतरौला राघवेन्द्र सिंह के पर्यवेक्षण में तथा थानाध्यक्ष श्रीदत्तगंज कर्मवीर सिंह के नेतृत्व में थाना श्रीदत्तगंज पुलिस को चोरी के मामले में सफलता मिली है।

जानकारी के अनुसार बताते चले की आज उ.नि. महेन्द्र कुमार और का. अभिषेक सत्यार्थी की टीम ने मु.अ.सं. 114/2025 धारा 305(a)/317(2) बीएनएस से संबंधित अभियुक्त छोटू उर्फ कलीम को गिरफ्तार किया।

गिरफ्तारी का स्थान: अभियुक्त छोटू उर्फ कलीम पुत्र पहलवान, निवासी ग्राम मझारी वाछिल, थाना श्रीदत्तगंज, जनपद बलरामपुर को उसके निवास स्थान ग्राम मझारी वाछिल से गिरफ्तार किया गया।

पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही पूरी करते हुए उसे न्यायालय रवाना कर दिया है। चोरी गए माल की बरामदगी का प्रयास भी जारी है।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.