बलरामपुर: शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करने वाला आरोपी युवक गिरफ्तार

बलरामपुर

बलरामपुर जनपद पुलिस अधीक्षक विकास कुमार के निर्देश पर अपराध और अपराधियों की रोकथाम हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत बलरामपुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

बलरामपुर जनपद पुलिस अधीक्षक विकास कुमार के निर्देश पर अपराध और अपराधियों की रोकथाम हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत बलरामपुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। थाना श्रीदत्तगंज पुलिस ने शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करने के आरोपी अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है।

यह गिरफ्तारी अपर पुलिस अधीक्षक विशाल पाण्डेय और क्षेत्राधिकारी उतरौला राघवेन्द्र सिंह के पर्यवेक्षण में तथा थानाध्यक्ष श्रीदत्तगंज श्री कर्मवीर सिंह के नेतृत्व में की गई।
जानकारी के अनुसार बताते चले की थाना श्रीदत्तगंज पुलिस टीम ने व.उ.नि. अशोक कुमार के नेतृत्व में कार्रवाई करते हुए मु.अ.सं. 113/2025 धारा 69/351(3) बीएनएस से संबंधित अभियुक्त आकाश जायसवाल पुत्र अशोक जायसवाल को गिरफ्तार किया। आरोपी आकाश जायसवाल को उसके घर ग्राम चन्द्रदीप घाट, थाना खोड़ारे, जनपद गोण्डा से पकड़ा गया।गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्यवाही पूरी करते हुए अभियुक्त को न्यायालय के समक्ष पेश करने के लिए रवाना कर दिया है।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.