
महराजगंज

महराजगंज जनपद के बृजमनगंज थाना क्षेत्र के धानी बाजार से एक बेहद सनसनीखेज और दुखद घटना सामने आई है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

महराजगंज जनपद के बृजमनगंज थाना क्षेत्र के धानी बाजार से एक बेहद सनसनीखेज और दुखद घटना सामने आई है। कल सुबह शौच के लिए घर से निकले लापता युवक अजय साहनी (उम्र लगभग 20 वर्ष) पुत्र राममिलन साहनी का शव आज शाम राप्ती नदी के बंजरहा घाट पर उतराता हुआ मिला।युवक के शव मिलने की खबर से धानी बाजार और आसपास के क्षेत्रों में हड़कंप मच गया, और परिजनों में कोहराम छा गया है।
24 घंटे से चल रही थी तलाश
जानकारी के अनुसार बताते चले की परिजनों के मुताबिक, अजय साहनी कल सुबह घर से शौच के लिए निकला था, लेकिन काफी समय बीत जाने के बाद भी वह वापस नहीं लौटा। परिजनों ने अपने स्तर पर और संभावित ठिकानों पर उसकी काफी खोजबीन की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली। 24 घंटे से अधिक समय बाद, उसका शव राप्ती नदी में उतराता हुआ पाया गया।
बृजमनगंज थाना पुलिस को सूचना मिलने पर टीम मौके पर पहुंची और शव को नदी से बाहर निकालकर कब्जे में लिया। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि अजय साहनी की मौत दुर्घटनावश हुई है या इसके पीछे कोई अन्य कारण है।
पुलिस अधीक्षक महराजगंज ने पुलिस महकमें किया बम्बर तबादला देखिए पुरी लिस्टhttps://t.co/W1D6oY82pJ
— Voice of News 24 (@VOfnews24) October 16, 2025







