महराजगंज: पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 10 बोरी अवैध पटाखे बरामद, तीन आरोपी गिरफ्तार

महराजगंज

महराजगंज जनपद के दीपावली त्योहार के मद्देनज़र अवैध पटाखों के भंडारण और बिक्री पर नकेल कसने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत परतावल पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

महराजगंज जनपद के दीपावली त्योहार के मद्देनज़र अवैध पटाखों के भंडारण और बिक्री पर नकेल कसने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत परतावल पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने छापेमारी कर 10 बोरी में भरे भिन्न-भिन्न प्रकार के अवैध विस्फोटक पटाखे बरामद किए हैं और तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

यह बड़ी कार्रवाई पुलिस अधीक्षक सोमेन्द्र मीणा के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ और क्षेत्राधिकारी सदर जयप्रकाश त्रिपाठी के पर्यवेक्षण में तथा थानाध्यक्ष अभिषेक सिंह के नेतृत्व में की गई।

जानकारी के अनुसार, चौकी प्रभारी परतावल उपनिरीक्षक अमित कुमार सिंह अपनी टीम और मिशन शक्ति केंद्र प्रभारी उपनिरीक्षक सारिका सिंह के साथ क्षेत्र में गश्त और अपराध रोकथाम अभियान पर थे। इसी दौरान, मुखबिर से मिली सटीक सूचना पर पुलिस टीम ने ग्राम हरपुर तिवारी और कस्बा परतावल क्षेत्र में दबिश दी और तीन आरोपियों को रंगेहाथों पकड़ लिया।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान:

गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान इस प्रकार है:

मनोज पुत्र रामचन्द्र गुप्ता (40 वर्ष), निवासी महदेवा

दिनेश पटवा पुत्र स्व. हिरालाल पटवा (50 वर्ष), निवासी सोहसा बासपार

मुख्तार पुत्र कमाल (36 वर्ष), निवासी लक्ष्मीपुर जरलहिया (थाना श्यामदेउरवा)

पुलिस ने बताया कि बरामद पटाखे अत्यधिक मात्रा में अवैध रूप से रखे गए थे। अभियुक्तों के विरुद्ध विस्फोटक पदार्थ अधिनियम तथा बीएनएस (भारतीय न्याय संहिता) के तहत मुकदमा दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। इस कार्रवाई से अवैध पटाखा कारोबारियों में हड़कंप मच गया है।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.