महराजगंज: कल मुजरी उपकेंद्र से बिजली आपूर्ति 3 घंटे बाधित रहेगी,अधिशासी अभियंता ने दी जानकारी

महराजगंज

महराजगंज जनपद के आनंद नगर विद्युत वितरण खंड ने उपभोक्ताओं के लिए विशेष खबर है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

महराजगंज जनपद के आनंद नगर विद्युत वितरण खंड ने उपभोक्ताओं के लिए विशेष खबर है कि कल गुरुवार को मुजरी उपकेंद्र से बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। यह व्यवधान दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक रहेगा।

बताते चले की यह शटडाउन पनियरा और मुजरी लाइन को जोड़ने के लिए नई 33 केवी लाइन के निर्माण कार्य के कारण लिया जा रहा है। इस दौरान मुजरी उपकेंद्र से जुड़े सभी फीडर के क्षेत्र प्रभावित रहेंगे।

विद्युत वितरण खंड के अधिशासी अभियंता चंद्रेश उपाध्याय ने बताया कि यह कार्य क्षेत्र में बेहतर और स्थायी विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने के उद्देश्य से किया जा रहा है। उन्होंने उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील करते हुए इस असुविधा के लिए खेद व्यक्त किया है। उपभोक्ताओं को सलाह दी गई है कि वे इस अवधि के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं पहले से ही कर लें।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.