सिद्धार्थनगर: संचारी रोग नियंत्रण अभियान को लेकर बैठक, जिलाधिकारी और सीडीओ ने दिए निर्देश

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर जनपद में विशेष संचारी रोग नियंत्रण/दस्तक अभियान और जिला स्वास्थ्य समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

सिद्धार्थनगर जनपद में विशेष संचारी रोग नियंत्रण/दस्तक अभियान और जिला स्वास्थ्य समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें जिलाधिकारी डॉ. राजा गणपति आर. और मुख्य विकास अधिकारी (CDO) बलराम सिंह भी मौजूद रहे। बैठक का उद्देश्य जिले में संचारी रोगों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करना और अभियान की तैयारियों की समीक्षा करना था।

अधिकारियों ने अभियान को सफल बनाने के लिए स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने स्वच्छता, जागरूकता और उपचार पर विशेष ध्यान देने को कहा, जबकि सीडीओ ने सभी विभागों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने पर जोर दिया ताकि अभियान का लाभ अधिक से अधिक लोगों तक पहुँच सके।इस बैठक में स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता सुधारने और संचारी रोगों की रोकथाम के लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।

 

Voice Of News 24