
सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर जनपद के शोहरतगढ़ विकास क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय महादेवा मौलवी में बुधवार को ‘ग्लोबल हैंडवॉश डे’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। ।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

सिद्धार्थनगर जनपद के शोहरतगढ़ विकास क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय महादेवा मौलवी में बुधवार को ‘ग्लोबल हैंडवॉश डे’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह आयोजन रेकिट और प्लान इंडिया के ‘डिटॉल बनेगा स्वस्थ इंडिया’ अभियान के तहत किया गया, जिसका उद्देश्य बच्चों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करना था।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (BSA) शैलेश कुमार और सहायक कमांडेंट आशीष राघव ने दीप प्रज्वलित कर किया।
BSA शैलेश कुमार ने कहा कि इस अभियान से बच्चों में स्वच्छता की जागरूकता बढ़ी है। उन्होंने बच्चों को स्वस्थ रहने के लिए प्रतिदिन साफ-सफाई पर ध्यान देने की सलाह दी। सहायक कमांडेंट आशीष राघव ने स्वच्छता को स्वस्थ रहने का मूल मंत्र बताया।
बच्चों ने स्वागत गीत, नाटक और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से हाथ धोने के महत्व को समझाया। बाल संसद के बच्चों ने सही हैंडवॉश विधि का प्रदर्शन भी किया। अंत में, बीएसए द्वारा बच्चों को पुरस्कृत किया गया और अभिभावकों में स्वच्छता किट वितरित की गई। कार्यक्रम का संचालन शिक्षक मुस्तन शेरुल्लाह ने किया।
महराजगंज जनपद के बृजमनगंज थाना क्षेत्र के धानी-बृजमनगंज मार्ग पर स्थित रामपुर गांव के ढोडघाट के पास एक तेज रफ्तार बाइक सवार व्यक्ति गंभीर हादसे का शिकार हो गया। बताया गया कि बाइक अनियंत्रित हो गई, जिसके कारण सवार व्यक्ति सड़क पर गिर पड़ा और उसे गंभीर चोटें आईं।@maharajganjpol pic.twitter.com/EZ30fNjfme
— Voice of News 24 (@VOfnews24) October 15, 2025







