
मेरठ

मेरठ जनपद में पुलिस ने न्यायिक प्रक्रिया पूरी होने के बाद 156 अलग-अलग मुकदमों से जुड़े अवैध हथियारों को नष्ट कर दिया। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

मेरठ जनपद में पुलिस ने न्यायिक प्रक्रिया पूरी होने के बाद 156 अलग-अलग मुकदमों से जुड़े अवैध हथियारों को नष्ट कर दिया
कचहरी में एसीएम और सीओ सिविल लाइन की मौजूदगी में तमंचे, छुरे और चाकू जैसे बड़ी संख्या में जब्त हथियारों पर हथौड़ा चलाकर उन्हें नष्ट किया गया।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि यह कार्रवाई कोर्ट के आदेश पर की गई है और इसका उद्देश्य अवैध हथियारों के प्रसार पर रोक लगाना है। सीओ सिविल लाइन अभिषेक तिवारी ने कहा कि जब्त हथियारों के दुरुपयोग को रोकने के लिए भविष्य में भी ऐसी कार्रवाई जारी रहेगी।
मऊ में महिला आयोग सदस्य ने 22 अनाथ बच्चों को बांटे लैपटॉपhttps://t.co/FT8CjNp0NR
— Voice of News 24 (@VOfnews24) October 15, 2025







