मेरठ
मेरठ जनपद के एमआईईटी कॉलेज कैंपस में 2022 में बीटेक द्वितीय वर्ष के छात्र निखिल तोमर की चाकू गोदकर हत्या करने के मामले में अपर जिला न्यायालय संख्या-3 ने चार छात्रों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

मेरठ जनपद के एमआईईटी कॉलेज कैंपस में 2022 में बीटेक द्वितीय वर्ष के छात्र निखिल तोमर की चाकू गोदकर हत्या करने के मामले में अपर जिला न्यायालय संख्या-3 ने चार छात्रों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। इन सभी पर 54-54 हजार रुपये का अर्थदंड भी लगाया गया है।
यह हत्या एक छात्रा को लेकर वर्चस्व की लड़ाई में 13 अप्रैल 2022 को हुई थी। आरोपी छात्रों ने निखिल को कॉलेज कैंपस में घेरकर चाकू से हमला किया था, जिससे इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई थी।
जिन छात्रों को दोषी ठहराया गया है, उनमें अभिषेक शर्मा, प्रिंस कुमार, आयुष त्यागी और आदर्श शामिल हैं। आरोपी अभिषेक शर्मा को वारदात में इस्तेमाल चाकू बरामद होने के कारण आर्म्स एक्ट में भी एक साल के कठोर कारावास की सजा सुनाई गई है।
मऊ में पति को प्रेमिका संग पकड़ा, पत्नी ने सरेआम पीटा; VIDEO वायरलhttps://t.co/U9dyMo87zv
— Voice of News 24 (@VOfnews24) October 15, 2025























