मऊ
मऊ जनपद के चिरैयाकोट थाना क्षेत्र में एक चौंकाने वाली घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

मऊ जनपद के चिरैयाकोट थाना क्षेत्र में एक चौंकाने वाली घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। चिरैयाकोट रोड पर एक महिला ने अपने पति को उसकी प्रेमिका के साथ रंगे हाथों पकड़ लिया।
गुस्साई पत्नी ने सबके सामने पति को चप्पल से कई थप्पड़ मारे। इस दौरान पति सिर झुकाकर खड़ा रहा। मौके पर मौजूद लोगों ने इस घटना का वीडियो बना लिया, जो अब तेजी से वायरल हो रहा है।
राहगीरों ने बीच-बचाव कर मामले को शांत कराया और प्रेमिका को सवारी वाहन से वहां से भेज दिया। हालांकि, स्थानीय एसएचओ योगेश यादव ने ऐसे किसी मामले की जानकारी होने से इनकार किया है।
बलरामपुर: जानलेवा हमले के पीड़ित परिवार ने सीएम को लिखा पत्र, सुरक्षा की मांगhttps://t.co/ixYkyrh65I
— Voice of News 24 (@VOfnews24) October 15, 2025























