
महराजगंज

महराजगंज जनपद में नौतनवा तहसील स्तरीय दो दिवसीय ‘सांसद खेल स्पर्धा 2025’ का आज बुधवार को बरगदवा बाजार स्थित मुंदर प्रसाद इंटर कॉलेज के खेल मैदान में भव्य शुभारंभ हुआ।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

महराजगंज जनपद में नौतनवा तहसील स्तरीय दो दिवसीय ‘सांसद खेल स्पर्धा 2025’ का आज बुधवार को बरगदवा बाजार स्थित मुंदर प्रसाद इंटर कॉलेज के खेल मैदान में भव्य शुभारंभ हुआ। समाजसेवी बाबुनंदन शर्मा ने माँ सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलित कर प्रतियोगिता का उद्घाटन किया।
खेल के पहले दिन दौड़, कुश्ती, कबड्डी और खो-खो जैसी प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें खिलाड़ियों ने उत्साह से भाग लिया।
दौड़ प्रतियोगिताओं के परिणाम
100 मीटर बालिका जूनियर वर्ग: काजल प्रथम और परी द्वितीय रहीं।
200 मीटर बालिका दौड़: रोशनी ने प्रथम और अनुष्का ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
400 मीटर बालक सीनियर वर्ग: विशाल ने बाजी मारी, जबकि अजय दूसरे स्थान पर रहे।
400 मीटर बालिका सीनियर वर्ग: पुष्पा प्रथम और सुप्रिया द्वितीय रहीं।
इसके अलावा, कबड्डी के जूनियर वर्ग में सिहाभार के खिलाड़ियों ने प्रथम स्थान हासिल किया। कुश्ती के प्रथम चरण में रामरतन, रामसेवक शर्मा और गोपाल यादव विजेता बनकर उभरे।
खेल के निर्णायक मंडल की भूमिका बलवंत सिंह, रामाज्ञा यादव, मनोज यादव और कृपाशंकर ने निभाई। इस अवसर पर प्रदीप चौधरी, जयप्रकाश यादव सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
महराजगंज जनपद के बृजमनगंज थाना क्षेत्र के धानी-बृजमनगंज मार्ग पर स्थित रामपुर गांव के ढोडघाट के पास एक तेज रफ्तार बाइक सवार व्यक्ति गंभीर हादसे का शिकार हो गया। बताया गया कि बाइक अनियंत्रित हो गई, जिसके कारण सवार व्यक्ति सड़क पर गिर पड़ा और उसे गंभीर चोटें आईं।@maharajganjpol pic.twitter.com/EZ30fNjfme
— Voice of News 24 (@VOfnews24) October 15, 2025







