महराजगंज में भीषण सड़क हादसा:अनियंत्रित बाइक से गिरकर व्यक्ति गंभीर रूप से घायल, जिला अस्पताल रेफर

महराजगंज

महराजगंज जनपद के बृजमनगंज थाना क्षेत्र के धानी-बृजमनगंज मार्ग पर स्थित रामपुर गांव के ढोडघाट के पास एक तेज रफ्तार बाइक सवार व्यक्ति गंभीर हादसे का शिकार हो गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

महराजगंज जनपद के बृजमनगंज थाना क्षेत्र के धानी-बृजमनगंज मार्ग पर स्थित रामपुर गांव के ढोडघाट के पास एक तेज रफ्तार बाइक सवार व्यक्ति गंभीर हादसे का शिकार हो गया। बताया गया कि बाइक अनियंत्रित हो गई, जिसके कारण सवार व्यक्ति सड़क पर गिर पड़ा और उसे गंभीर चोटें आईं।

दुर्घटनास्थल पर मौजूद राहगीरों ने तत्काल मानवता दिखाते हुए घायल व्यक्ति की मदद की। उन्हें तुरंत नजदीकी धानी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) पहुंचाया गया।

स्वास्थ्य केंद्र पर चिकित्सकों की टीम ने घायल का प्राथमिक उपचार किया, लेकिन चोटों की गंभीरता को देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए तत्काल जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।घायल युवक की पहचान रामपुर गांव के निवासी मनोज के रूप में हुई है। मनोज की गंभीर हालत को देखते हुए उनके परिवार को सूचित कर दिया गया है।

 

Voice Of News 24

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *